Posts

Showing posts with the label आधुनिक वेशभूषा

लोकप्रिय हिन्दी सीरियल कितने परिवर्तनकामी ?

Image
टेलीविजन पर दिखाए जानेवाले कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा समाचार देखा जाता है या फिर टेलीविजन धारावाहिक। ये दोनों टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय विधारूप हैं। सबसे ज्यादा दर्शक संख्या को खींचने की ताकत इनमें है। धारावाहिक में एक कहानी चलती है जो अनंतरूपा होती है। इसी तरह से समाचार में भी सूचना पहले स्टोरी बनती है फिर खबर। खबर का ज्यादा से ज्यादा स्टोरी बनना सीरियल की विधागत लोकप्रियता का द्योतक है।     ऐसी खबरें जिनके दृश्य मौजूद नहीं होते चाहे वे संगीन हत्या , बलात्कार या अन्य आपराधिक खबरें हों या कोई राजनीतिक अपराध से जुड़ी खबर हो , इनका नाटय रूपान्तर दिखाना भी खबर का धारावाहिकीकरण है जिसमें कहानी की भूख आम तौर पर पूरी करने की कोशिश की जाती है। कहानी के सभी आवश्यक तत्व भय , सनसनी , रोचकता , उत्सुकता , समाहार सब कुछ उसमें शामिल होता है। कहने का अर्थ यह है कि टेलीविजन के जितने विधारूप मौजूद हैं उसमें दो विधारूपों में जबर्दस्त प्रतिद्वन्द्विता है। जो चीज दर्शक और माध्यम अध्येता आसानी से महसूस कर सकता है कि इसमें बढ़त सीरियल की है।   सबसे ज्यादा स्पॉन्सरशिप इन्हीं दो कार...