फिलीस्तीन मुक्ति सप्ताह- इस्राइली सैन्यवाद और फिलीस्तीन की आर्थिक तबाही - जगदीश्वर चतुर्वेदी
एक जमाना था हिन्दी में साहित्यकारों और युवा राजनीतिक कार्यक र्त्ता ओं में युध्द विरोधी भावनाएं चरमोत्कर्ष पर हुआ करती थीं , हिन्दीभाषी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में युध्द विरोधी गोष्ठियां , प्रदर्शन , काव्य पाठ आदि के आयोजन हुआ करते थे , किंतु अब यह सब परीकथा की तरह लगता है। हिन्दी के बुध्दिजीवियों में अंतर्राष्ट्रीय म...