Posts

Showing posts with the label सैलीबरेटी पत्रकारिता

मुहब्बतवाली शादी

Image
      (सानिया मिर्जा )              सानिया मिर्जा शोएब मलिक से शादी करेंगी। यह खबर है पर इसने एक साथ ही  कई मसलों को जन्म दे दिया है। पड़ोसी देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय संबंध के मुद्दे के साथ-साथ सानिया और शोएब के पिछली जिंदगी को खंगालने का काम शुरू हो चुका है। सानिया को सलाह और निर्देश देनेवालों की भरमार हो रही है। राजनीतिक क्षेत्र से सबसे ज्यादा बयानबाजी हुई। समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बयान से तो लगता नहीं कि वे किसी सभ्य नागरिक समाज का हिस्सा हैं। यह काम शिवसेना किया करती है, मसले को राष्ट्रीय रंग देकर कर भी रही है। पर समाजवादी पार्टी जैसे बढ़त लेने को तैयार बैठी है। अबु आजमी का कहना है कि- जहाँ शादी पहले लगी थी वहीं शादी करनी चाहिए। माँ बाप के कहने से शादी करनी चाहिए लेकिन ये मुहब्बत करनेवाले लोग हैं। पर मुझे यह पसंद नहीं कि सानिया पाकिस्तानी से शादी करें और दुबई में रहें तथा भारत के लिए खेलें। ध्यान रखें कि उनकी पार्टी के सुप्रीमो माननीय मुलायम सिंह ने महिला आरक्षण के अंदर आरक्षण की मांग की है। इस आधार पर वे ...