भाषा का कामुक खेल और स्त्री भाषा
भा षा क्या है ? अभिव्यक्ति का माध्यम। सम्प्रे ष ण का माध्यम। कितने परिवारों से ताल्लुक रखती है ? इण्डो ऑस्ट्रिक फलाँ -फलाँ । इसके व्याकरण का निर्माण कब हुआ ? 2000-3000 साल पहले। किस महापंडित ने पहला व्याकरण लिखा ? महामहिम फलाँ -फलाँ ने। व्याकरण में कौन कौन सी चीजें शा मिल हैं ? संज्ञा , सर्वनाम , कारक , वचन , लिंग आदि के जरिए भा षा कैसे अत्याधुनिक बनती है ? इस तरह के कितने सवाल भा षा के संदर्भ में उठाए और हल किए जा चुके हैं। लेकिन भा षा किसके सम्प्रे ष ण का माध्यम है ? किसकी अभिव्यक्ति होती है भा षा में ? भा षा -परिवार की बात करते हैं तो क्या परिवार के अंतर्गत वर्चस्व के संबंध को देखते हैं ? भा षा के विभिन्न तत्वों के जरिए यह संबंध कैसे अपने को अभिव्यक्त करता है ? स्त्री इस भा षा में स्वयं को कैसे व्यक्त करती है ? स्त्री इस भा षि क संरचना में किस स्तर पर दाखिल होती है ? लिंग-भेद का आधार क्या है ? भा षा के अंतर्गत इसका चलन कब से शु रु हुआ ? स्त्री भा षा के प्र श्न पर विचार करनेवालों में डेल स्पेण्डर का नाम प्रमुख है। स्पेण्डर ने 1980 में एक किताब ...